28 Mar 2024, 14:12:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 10:33AM | Updated Date: Apr 23 2017 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेल यात्रा में वातानुकूलित बोगियों में यात्रियों की संख्या को बढ़ते हुए देख रेलवे ने लंबी दूरी वाली ट्रेनों में थ्री एसी की बोगियों को बढ़ाने का विचार कर रही है। रेलवे के आंकड़े के अनुसार 1 अप्रैल 2016 से 10 मार्च 2017 तक थ्री एसी कोच में 17.15 फीसदी यात्रियों ने यात्रा की। जिससे कुल आय की तुलना में 33.65 फीसदी की आमदनी हुई है।
 
रेलवे के अनुसार थ्री एसी कोच में यात्रियों की संख्या जो पिछले साल 16.69 फीसदी थी अब 17.15 फीसदी हो गई है। इस बारे में रेलवे के एक वरीय अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में लंबी दूरी की गाड़ियों में थ्री एसी में यात्रा करनेवालों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा थ्री एसी की तुलना में श्यानयान श्रेणी को कम पसंद किया जा रहा है। इसलिए अब थ्री एसी कोच की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »