25 Apr 2024, 14:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में गिरावट, सोना 64 रूपए और चांदी 113 रूपए कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 4:30PM | Updated Date: Apr 20 2017 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक संकेत तथा निवेशकों द्वारा सौदा कम किए जाने से वायदर बाजार में चांदी की कीमत बुधवार को 113 रुपए की गिरावट के साथ 42,331 रूपए किलो पर पहुंच गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 113 रूपए या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,331 रूपए किलो रही। इसमें 115 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
इसी प्रकार, मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 89 रूपए या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,809 रूपए किलो रहा। इसमें 557 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.13 डॉलर प्रति औंस रही। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत तथा सटोरियों की मुनाफावसूली से वायदा बाजार में चांदी नरम हुई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत के बीच प्रतिभागियों द्वारा निवेश घटाये जाने से सोना गुरूवार (20 अप्रैल) को वायदा बाजार में 64 रूपए की गिरावट के साथ 29,363 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिये सोना 64 रूपए या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,363 रूपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें छह लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, जून डिलीवरी में सोना 60 रूपए या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,245 रूपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 478 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख तथा सटोरियों की मुनाफावसूली से सोने के वायदा भाव में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,282.90 डॉलर प्रति औंस रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »