28 Mar 2024, 23:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्लाइट को लेट करवाया तो लग सकता है 15 लाख तक का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 5:54PM | Updated Date: Apr 17 2017 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमान में सफर के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार करने वाले यात्रियों पर नकेल कसने के लिए एयर इंडिया ने नया कानून बनाया है। नए कानून के मुताबिक एयर इंडिया अब हवाई सफर के दौरान हुड़दंग और उपद्रव करने वाले यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक जुर्माना भी लगाएगा।

इससे पहले खबर आई थी कि नए प्रारूप के तहत हवाईअड्डे पर एयर इंडिया प्रबंधकों को और स्वायत्तता प्रदान करते हुए प्रतिकूल व्यवहार की घटनाएं दर्ज कराने और बेकाबू यात्रियों से हर्जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया था कि एयर इंडिया के विधि विभाग के सहयोग से तैयार मसौदा दिशा-निर्देश अब मंजूरी के लिए सीएमडी अश्विनी लोहानी के पास है। उनसे अनुमति मिल जाने पर हम उसे सार्वजनिक करेंगे।

इतना लगेगा जुर्माना -
- एक घंटे की देरी पर 5 लाख का जुर्माना
- एक से दो घंटे की देरी पर 10 लाख
- दो घंटे से ज़्यादा देर करने पर 15 लाख का जुर्माना
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »