25 Apr 2024, 06:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर मजबूत हो रहा चीन, पहली तिमाही में इकोनॉमिक ग्रोथ 6.9%

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 3:02PM | Updated Date: Apr 17 2017 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की आर्थिक वृद्धि 2017 की पहली तिमाही में 6.9 प्रतिशत रही। यह पूर्व के विभिन्न अनुमानों की तुलना में बेहतर है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में स्थिरता आने का संकेत देता है। ए.ए.एफ.पी. के एक सर्वेक्षण में विश्लेषकों ने भी आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। नैशनल ब्यूरो आफ स्टैटिक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में मजबूत विकास की गति को बनाए रखी।।’’  

गौरतलब है कि चीन में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन , निवेश और एक्सपोर्ट में सुधार दर्ज होने से 2017 की पहली तिमाही में जीडीपी आंकड़े मजबूत हुए हैं। पहले तीन महीनों के दौरान चीन की जीडीपी एक साल पहले 2016 के मुकाबले सतत 0.2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकार इसे चीन की अर्थव्यवस्था में मजबूती लौटने का संकेत मान रहे हैं।

चीन सरकार ने 2017 में जीडीपी वृद्धि दर करीब 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसका कारण दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियों का होना है. वर्ष 2016 में आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी रही जो 1990 के बाद सबसे धीमी दर थी।

 

आंकड़ों के अनुसार चीन का औद्योगिक उत्पादन में मार्च में सालाना आधार पर 7.6 फीसदी की वद्धि हुई जो ब्लूमबर्ग न्यूज के 6.3 फीसदी अनुमान से अधिक है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »