28 Mar 2024, 16:00:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन लाया यूजर्स के लिए नया प्‍लान- फ्री में दे रहा 4जी डाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2017 11:13AM | Updated Date: Apr 13 2017 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया उन यूजर्स के लिए नया प्लान लाया है, जो 4जी में अपग्रेड करते हैं। इसके तहत यूजर्स को 4 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह प्लान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया अगर प्रीपेड यूजर्स वोडाफोन सुपर नेट 4जी सिम में अपग्रेड करते हैं, तो उन्हें 10 दिनों के लिए 4 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह वन टाइम आॅफर है।
 
वहीं पोस्टपेड यूजर्स को यह आॅफर उनकी अगली बिलिंग डेट तक के लिए मिलेगा। आपको बता दें कि वोडाफोन सुपर नेट 4जी सर्विस देश के 17 शहरों में उपलब्ध है, जिसमें केरला, कोलकाता, कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (ईस्ट), पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, असम-नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, तमिल नाडू, महाराष्ट्र-गोवा और उत्तर प्रदेश (वेस्ट) शामिल हैं। खबरों की मानें तो वोडाफोन ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए ये प्लान लॉन्च किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »