29 Mar 2024, 05:32:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष चालू, इन चीजों पर पड़ेगी महंगाई की मार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 10:51AM | Updated Date: Apr 1 2017 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। इसी दिन से 2017-18 का बजट अमल में आ जाएगा। 1 अप्रैल से आम आदमी की कई ज़रूरत की चीज़ों की कीमतों में बदलाव हो जाएगा। कुछ चीज़े सस्ती होंगी तो कुछ महंगी। आइये देखते है 1 अप्रैल से कौन सी चीज़ महंगी और कौन सी सस्ती होंगी
 
 इन चीजों पर पड़ेगी महंगाई की मार:
1. कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे।
2. तंबाकू, पान मसाला और गुटखा खाने वालों के जेब पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है। इनका उत्पाद शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा।
3. सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपये प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपये प्रति हजार हो रहा है, जिससे अब सिगरेट का धुंआ लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ जेब पर भी असर डालेगा।
4. LED बल्ब बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सामग्री पर मूल सीमा शुल्क और 6 प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा। इससे एलइडी बल्ब महंगे हो जाएंगे।
5. चांदी से बनने वाले सामान भी शनिवार से महंगे हो जाएंगे।
6. मोबाइल फोन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रिंटिड सर्किट बोर्ड पर भी सीमा शुल्क लगा दिया गया है जिसससे फोन के दाम में भी 1 अप्रैल इजाफा हो जाएगा।
7. अगर आप स्टील के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो आज ही खरीद लें क्योंकि 1 अप्रैल से इसकी चमक से साथ इसके दाम भी बढ़ जाएंगे।
8. एल्यूमीनियम पर सरकार द्वारा अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है, इस वजह से इससे जुड़े तमाम पदार्थ महंगे हो जाएंगे।
9. एनएचएआइ ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। हालांकि कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा या कम की बढ़ोतरी भी की जा सकती है। 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर वाहन चालकों को अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।
10. अभी तक जो भी टेलीकॉम कंपनियां फ्री में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही थीं, वह 31 मार्च को इन सेवाओं को खत्म कर देंगी। 4जी मार्केट में तेज कंपीटिशन के बीच उपभोक्ताओं को कोई पैक चुनना पड़ सकता है।
 
सस्ती होंगी ये पांच चीजें:
1. सर्विस चार्ज कम होने से रेल बुकिंग सस्ती होगी।
2. लोगों सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए होम लोन ब्याज पर छूट की घोषणा सरकार ने की थी। नए वित्तीय वर्ष में अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस साल आपको फायदा होगा।
3. बजट प्रावधान के कारण आरओ के दाम कम होंगे।
4. लेदर का सामान सस्ता होगा।
5. पार्सल यानी डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »