20 Apr 2024, 09:49:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटा-चांदी चमकी, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 9:42PM | Updated Date: Mar 28 2017 9:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने में सुस्ती के बीच कमजोर स्थानीय माँग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रूपए फिसलकर 29,350 रूपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालाँकि, औद्योगिक माँग आने से चाँदी 100 रूपए की तेजी के साथ तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 42,100 रूपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गत दिवस 1,261.03 डॉलर के एक महीने के उच्चतम स्तर को छूने के बाद सोना हाजिर लगभग स्थिर रहा। यह 1,253.75 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 2.5 डॉलर टूटकर 1,253.2 डॉलर प्रति औंस पर रहा।  बाजार विश्लेषकों ने बताया
 
कि अभी निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कर छूट लागू कराने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ाने के चुनाव के दौरान किए गए उनके वादों को पूरा करने की उनकी क्षमता प्रमाणित होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच डॉलर में आज हुये मामूली सुधार से पीली धातु पर दबाव रहा। लंदन में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की बढ़त में 18.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »