20 Apr 2024, 19:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एसबीआई ने कर्मचारियों को दी बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 12:01PM | Updated Date: Mar 28 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई) के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। स्टेट बैंक का कहना है कि उससे संबंधित छह अन्य बैंकों का उसमें विलय हो जाने के बाद कंपनी करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ये संख्या 27 हजार से ज्यादा बताई जा रही है। अभी एसबीआई में दो लाख सात हजार कर्मचारी हैं। विलय के बाद इसमें 70 हजार का इजाफा होगा।
 
एसबीआई महाप्रबंधक रजनीश कुमार के मुताबिक, डिजिटलीकरण को हम बढ़ावा दे रहे हैं। विलय के बाद हमारे पास कार्यबल की अधिकता हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ कार्यबल में कमी की जाएगी और संभव है अगले दो वर्षों में हमारे कार्यबल में 10 फीसदी की कटौती हो जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »