19 Apr 2024, 06:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका-चाँदी भी मजबूत,जाने आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 7:27PM | Updated Date: Mar 27 2017 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर लगभग तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 200 रुपए चमककर 42,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अमेरिकी में स्वास्थ्य देखभाल विधेयक को संसद की मंजूरी नहीं मिल पाने के बाद आने वाले समय में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कर सुधारों के लागू करा पाने की क्षमता पर भी संदेह पैदा हो गया है।

इससे डॉलर कमजोर पड़ा जिससे सोने के दाम में तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 13.85 डॉलर की छलाँग लगाकर 1,257.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,259.14 डॉलर प्रति औंस पर भी पहुँच गया जो 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.8 डॉलर की बढ़त के साथ 1,257.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। लंदन में चाँदी हाजिर 0.18 डॉलर की बढ़त में 17.89 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »