20 Apr 2024, 02:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉल्वो की गाडि़यों के शौकिनों के लिए बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 11:23AM | Updated Date: Mar 27 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वॉल्वो आॅटो इंडिया ने वाहनों की कीमतें अप्रैल से ढाई प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में बेचे जाने वाले उसके सभी मॉडलों की लागत में बढ़ोत्तरी हुई है जिस वजह से इनकी कीमत बढ़ाई जाएगी। कंपनी भारत में लक्जरी और एसयूवी वाहन बेचती है जिनकी कीमत 25.49 लाख रुपए से 1.25 करोड़ रुपए के बीच है।

कंपनी ने कहा कि वह अपने सभी मॉडलों की कीमतों की समीक्षा करेगी और इनकी शोरूम कीमतों में ढाई प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। नई कीमतें अप्रैल 2017 से लागू होंगी। इससे पहले पिछले दिनों होंडा कार्स इंडिया ने अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में 10000 रुपए तक और बीएमडब्ल्यू ने दो प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »