28 Mar 2024, 18:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में रेनो क्विड का एक और मॉडल हुआ लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2017 10:29AM | Updated Date: Feb 25 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेनो इंडिया ने अपनी छोटी एंट्री लेवल कार क्विड की भारत में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद एक और वेरिएंट कार का नाम इसमें जोड़ दिया है।
 
क्विड में अब 1.0 आरएक्सएल वेरिएंट भी देखने को मिलेगा। इसकी कीमत 0.8 लीटर वाली बेसिक क्विड से 20 हजार रुपए ज्यादा है, जबकि आरएक्सएल आॅटोमेटिक की कीमत 3.84 लाख रुपए एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है।
 
इस कार की अगर सुरक्षा की बात करें तो कंपनी ने सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है। इसके चलते इसमें भारतीय नियामक अथॉरिटी द्वारा स्थाकपित हर मानक को फॉलो किया गया है।
 
यह कार ड्राइवर एयरबैग के विकल्प के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने प्रोसेंस सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स को लोड लिमिटर्स के साथ लगाया है।
 
इस कार में खास बात यह है कि 3879 मिलीमीटर के साथ यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार बन गई है। 300 लीटर का बूट स्पेस, पिछली सीट फोल्ड  करके यह 1115 लीटर का हो जाता है।
 
एसयूवी जैसे डिजाइन वाले 7 इंच टचस्क्रीन मीडियानैव सिस्टसम डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर, वन टच लेन चेंज इसके अलावा भी कई तकनीकी से जुड़े नए फिचर जोड़े गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »