29 Mar 2024, 20:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंदौर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, मप्र में चार और खुलेंगे दफ्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 7:03PM | Updated Date: Feb 22 2017 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से के 15 जिलों के बाशिंदों को बहुप्रतीक्षित सुविधा प्रदान करते हुए विदेश मंत्रालय ने सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर में पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र की औपचारिक शुरूआत की। इसके साथ ही, घोषणा की कि राज्य के चार शहरों के डाकघरों में पासपोर्ट सेवा के दफ्तर खोले जाऐंगे।

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने यहां स्कीम नम्बर 140 क्षेत्र की नवनिर्मित बहुमंजिला इमारत ‘आनंद वन’ में करीब 11,000 वर्ग फुट में फैले पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष व स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। सिंह ने उद्घाटन समारोह में कहा कि सूबे में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा का विस्तार करते हुए

विदिशा, सतना, जबलपुर और ग्वालियर के डाकघरों में पायलट परियोजना के तहत पासपोर्ट सेवा के दफ्तर खोले जाऐंगे। विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का लोकसभा क्षेत है। विदेश राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह मध्यप्रदेश सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल के बातचीत कर इस बात की संभावनाएं तलाशें कि राज्य के किन महत्वपूर्ण जिला मुख्यालयों के मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट सेवा के दफ्तर खोले जा सकते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »