29 Mar 2024, 01:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 3:10PM | Updated Date: Feb 22 2017 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू स्तर पर ऊंची कीमत पर खरीदारी में आई सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रूपए लुढ़ककर 29,750 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं की मांग में आई नरमी से चांदी भी 100 रूपए फिसलकर 43,100 रूपए प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 1.90 डॉलर चमककर 1,236.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 1.4 डॉलर लुढ़ककर 1,237.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से सोने को बल मिला

लेकिन फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढाने के संकेतों से इस पर अधिक दबाव बना हुआ है। स्थानीय शेयर बाजार की सकारात्मक धारणा से निवेशकों का आकर्षण पीली धातु के प्रति कम हुआ है और ऊंची कीमत पर खरीदारी से ग्राहकों के कोताही बरतने से सोने की चमक फीकी हुई है। लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चमककर 18.00 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »