25 Apr 2024, 14:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आप मोटी हैं, फिगर भी ठीक नहीं, कृपया विमान से उतर जाइये !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 11:14AM | Updated Date: Jan 21 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एयर इंडिया ने चालक दल के 57 सदस्‍यों को मोटापा कम करने में नाकाम होने के कारण ग्राउंड ड्यूटी पर लगा दिया। इनमें कई एयर होस्टेस भी शामिल हैं। 

सूत्रों के अनुसार इन सभी कर्मचारियों को तय सीमा के भीतर अपना वजन कम करने और 'शेप' में आने के लिए कहा गया था लेकिन ऐसा नहीं करने पर उन्हें स्थायी तौर पर ग्राउंड ड्यूटी में लगाया गया है।  

एयर इंडिया के पास 3,800 से ज्यादा क्रू मेंबर हैं। इनमें से 2,500 से ज्यादा महिलाएं हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, चालक दल के सदस्यों की नियमित अंतराल पर चिकित्सा जांच जरूरी है।
 
मेडिकल जांच के जरिए निर्दिष्ट चिकित्सकों को उन्हें 'फिट', 'अस्थायी रूप से अनफिट' या 'स्थायी रूप से अनफिट' घोषित करना होता है। नियमित जांच के दौरान इन सदस्यों का वजन सामान्य से अधिक पाया गया था जिसके बाद उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर उड़ान के लिए फिट होने को कहा गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »