19 Apr 2024, 08:58:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डीजीसीए ने इंडिगो की आपात लैंडिंग की जांच का आदेश दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 3:40PM | Updated Date: Jan 19 2017 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंजन में गंभीर गड़बड़ी के चलते कल कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक उड़ान के आपातस्थिति में उतरने की घटना की जांच का आदेश दिया है।
 
यह उड़ान नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही थी और उसका मार्ग बदलकर कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर कर दिया गया। उस पर दो शिशुओं समेत 180 यात्री सवार थे।
 
सूत्रों ने आज कहा, विमान का एक इंजन बीच में बंद हो गया जिससे दिल्ली-डिबू्रगढ़ उड़ान को कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातस्थिति में उतरना पड़ा। यह एक गंभीर मुद्दा है। डीजीसीए ने इस घटना की जांच शुरू की है। इंडिगो से जवाब की प्रतीक्षा है।
 
हालांकि इंडिगो ने दावा किया था कि उसके पायलट ने अपनी उड़ान की आपात लैंडिंग की मांग नहीं की थी, कोलकाता एटीसी ने अपनी ओर से कार्रवाई की थी।
 
उसने एक बयान में कहा, उसके बावजूद कॉकपिट चालकदल ने किसी आपातस्थिति की घोषणा नहीं की थी। एटीसी (कोलकाता) ने अपने आप ही पूर्ण आपातस्थिति की घोषणा की। विमान सुरक्षित उतरा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »