20 Apr 2024, 00:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातर तीसरे दिन सर्राफा बाजार में रौनक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 2:51PM | Updated Date: Jan 18 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंततराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में मिश्रित रुख रहने के बीच छिटपुट जेवराती माँग में आई तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 10 नवंबर 2016 के बाद के उच्चतम स्तर 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इसी तरह चाँदी भी 300 रुपए की मजबूती के साथ 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई, जो 09 दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। माँग निकलने से स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में लगातार तीसरे दिन तेजी रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बावजूद जेवराती माँग बढ़ने से पीली धातु और औद्योगिकी माँग बढ़ने तथा सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव अधिक होने से चाँदी की चमक बढ़ी है। लंदन में सोना हाजिर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर से गिरता हुआ 1.90 डॉलर लुढ़ककर 1,212.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालाँकि 0.3 डॉलर चमककर 1,213.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि  विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से निवेशक सोने में निवेश को बेहतर समझ रहे हैं जिससे  वहाँ दाम चढ़ गये हैं। इस बीच, लंदन में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की छलाँग लगाकर 17.14 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »