20 Apr 2024, 20:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नेपाल को सौ-सौ रूपए के एक करोड़ नोट देगा आरबीआई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2017 7:28PM | Updated Date: Jan 7 2017 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडु। भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद नकदी की समस्या से जूझ रहे देश नेपाल को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सौ-सौ रुपए के एक करोड़ नोट उपलब्ध कराऐगा। नेपाल के एक दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई  ने नोटबंदी के कारण 100 रुपए के नोटों की कमी की समस्या को दूर करने का नेपाल का आग्रह स्वीकार करते हुए नेपाल राष्ट्रीय बैंक (एनआरबी) को सौ-सौ रुपए के एक करोड़ नोट (कुल मूल्य एक अरब रुपये) देने पर सहमति दे दी है।

नेपाल पहले से ही भारत से 100 रुपए के नोट आयात करना चाह रहा था,लेकिन नोटबंदी की वजह से यह योजना अटकी पड़ी थी। नोटबंदी के बाद भारत में पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराने के कारण दबाव में आये आरबीआई ने नेपाल से स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करने को कहा था।

आरबीआई ने हाल ही में एनआरबी को पत्र लिखकर सूचित किया कि अब वह उसे एक अरब रुपए देने के लिए तैयार है। एनआरबी अधिकारियों का कहना है कि भारतीय केंद्रीय बैंक इसी महीने यह राशि उपलब्ध करा देगा। नोटबंदी की घोषणा के बाद एनआरबी ने भी नोट बदलने की सीमा कम कर दी थी।

समाचार पत्र ने एनआरबी के कार्यकारी निदेशक जनक बहादुर अधिकारी के हवाले से कहा है कि भारतीय मुद्रा बदलने की सीमा पर तब तक पुनर्विचार नहीं किया जाएगा जब तक आरबीआई नियमित विनिमय सुविधा मुहैया नहीं करा देता। आरबीआई हर तिमाही में  नेपाल को छह अरब रुपए की विनिमय सुविधा देता है,

लेकिन पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में नोटबंदी की वजह से यह सुविधा बाधित हो गई और नेपाल को अब तक महज 1.20 अरब रुपए ही मिल सके हैं। मौजूदा समय में एनआरबी के पास साढ़े तीन अरब भारतीय मुद्रा है और एक अरब रुपए और मिलने से वह अगले आठ से नौ महीने तक नेपाल में यहाँ के नागरिकों तथा भारतीय नागरिकों को विनिमय सुविधा दे पाएगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »