28 Mar 2024, 18:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक्सिस बैंक में आयकर का छापा, 44 फर्जी खातों में मिले 100 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 7:04PM | Updated Date: Dec 9 2016 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद कालाधन को सफेद करने के मामले में एक्सिस बैंक निशाने पर है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक्सिस बैंक की चांदनी चौक शाखा में छापेमारी की जहां भारी अनियमितताएं पाई गई हैं।
 
केवाईसी मानक पूरा नहीं करने वाले 44 खातों में 100 करोड़ रुपए जमा पाए गए हैं और अधिकारियों से पूछताछ जारी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, चांदनी चौक शाखा का सर्वे किया गया है जिसमें 15 फर्जी खाता पाए गए हैं। उनमें 70 करोड़ रुपए जमा हैं। 
 
नोटबंदी के मद्देनजर 08 नंवबर के बाद बैंक की इस शाखा में विभिन्न खातों में 450 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। इस शाखा में केवाईसी पूरा नहीं करने वाले 44 खातों में 100 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »