20 Apr 2024, 15:10:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2020 तक होंगे 60 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2016 4:30PM | Updated Date: Dec 5 2016 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन की सुलभता के कारण देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या की तेजी से बढ़ती हुई 27 प्रतिशत पर पहुंच गई है , जिसके वर्ष 2020 तक 60 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। 
 
उद्योग संगठन एसोचैम की डेलॉयट के साथ मिलकर किये गये एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 34 करोड़ 30 लाख है , जो कुल आबादी का 27 प्रतिशत है।
 
इस मामले में भारत अभी चीन से काफी पीछे है, जहां 50.3 प्रतिशत आबादी की इंटरनेट तक पहुँच है। वर्ष 2020 तक यह संख्या बढ़कर 60 करोड़ पर पहुँच जाने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »