29 Mar 2024, 18:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो लाख साझा सेवा केंद्रों पर ईपीएफओ सेवाएं जल्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2016 12:35PM | Updated Date: Oct 9 2016 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की विभिन्न सेवाएं जल्द ही दो लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी उपलब्ध होंगी। ईपीएफओ इन केंद्रों के जरिए भविष्य निधि (पीएफ) दावा निपटान, ग्राहक संबंधी जानकारी (केवाईसी) नियम और पीएफ खातों के हस्तांतरण जैसे सेवाएं शुरू करना चाहता है ताकि ये सेवाएं आनलाइन उपलब्ध कराई जा सकें।

ईपीएफओ ने आधार को सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) से जोड़ने, पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणन, ईकेवाईसी अपलोड करना जैसे सेवाओं को आईटी मंत्रालय के दो लाख सीएसओ के जरिए उपलब्ध कराने का फैसाल किया है। इस संबंध में जल्द ही ईपीएफओ और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आपस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इससे वर्तमान में उपलब्ध सभी 7.84 करोड़ सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) धारकों को परिचालन में लाने में निकाय को मदद मिलेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »