25 Apr 2024, 22:15:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेट की त्यौहारों के दौरान विशेष पेशकश,टिकट 888 रूपए से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2016 1:46PM | Updated Date: Oct 4 2016 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमान सेवा देने वाली स्पाइसजेट ने त्यौहारों के दौरान किराए में विशेष छूट की पेशकश की है। इसके तहत एयरलाइंस घरेलू गंतव्यों के लिए न्यूनतम 800 रूपए तथा विदेशी उड़ानों के लिए 3,699 रूपए किराया लेगी। यह पेशकश सीमित अवधि के लिए है। स्पाइसजेट की विज्ञप्ति के अनुसार पेशकश के तहत टिकट की बुकिंग से लेकर सात अक्‍टूबर तक की जा सकती है

और यात्रा आठ नवंबर से अगले साल 13 अप्रैल तक की जा सकेगी। इस पेशकश के तहत सीटों की उपलब्धता सीमित है और पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर होगी। घरेलू गंतव्यों में बेंगलुरू-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई आदि हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चेन्नई-कोलंबो जैसे मार्ग है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »