28 Mar 2024, 22:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मिलाग्रो ने पेश किया फर्श की सफाई करने वाला रोबोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2016 1:36PM | Updated Date: Sep 28 2016 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मिलाग्रो ने देश का पहला स्मार्ट हेल्थकेयर फ्लोर वैक्यूमिंग रोबोट पेश किया है। कंपनी ने फर्श की सफाई करने वाले एग्वाबोट 5.0 रोबोवैक को वाईफाई तथा हेल्थ इयान जेनरेटर के साथ पेश किया है। मिलाग्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवाशीष दास ने कहा कि मिलाग्रो एग्वाबोट 5.0 अब अधिक स्मार्ट हो गया है और यह आपके स्वास्थ्य की भी चिंता करता है।

उन्होंने कहा कि अब एग्वाबोट 5.0 वाईफाई से भी चल सकता है। 150 मीटर के दायरे में इसे मोबाइल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। एक साथ तीन मोबाइल उपकरणों से इस रोबोट का संचालन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मोबाइल उपकरण पर एक टच से इसके 12 कामकाज का संचालन किया जा सकता है।

दास ने कहा कि मिलाग्रो देश में उपभोक्ता रोबोटिक्स में अग्रणी कंपनी है। ग्राहकों की जरूरत का हम गहराई से अध्ययन करते हैं। कंपनी ने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिए हमने रोबोट का वजन घटाकर  2.5 किलो कर दिया है। साथ ही इसकी रफ्तार भी बढ़ाई गई है। यह रोबोट 120 मिनट में 3,500 वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई कर सकता है। दास ने बताया कि इस रोबोट का  दाम 35,990 रूपए है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »