29 Mar 2024, 19:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2016 10:56AM | Updated Date: Aug 26 2016 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्यातकों तथा बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली और घरेलू इक्विटी बाजार में शुरुआती तेजी के बीच रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 66.98 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी से भी रुपए को समर्थन मिला।
   
उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में शुरुआती तेजी से भी रुपए को बल मिला। गुरुवार को रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 67.05 पर बंद हुआ था। इस बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 84.81 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़कर 27,290.72 पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »