19 Apr 2024, 11:12:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में एशियाई रुझान के बीच 73 अंक की तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2016 10:39AM | Updated Date: Jul 21 2016 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच प्रतिभागियों और कोषों की ओर से लिवाली बरकरार रखने के बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक गुरुवार के कारोबार में करीब 73 अंकों की तेजी दर्ज हुई।
   
सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 169.23 अंक की बढ़त दर्ज हुई जो गुरुवार को 72.87 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़कर 27,988.76 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 19.40 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 8,585.25 पर चल रहा था।
   
कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुझान के बीच विदेशी कोषों के प्रवाह और खुदरा निवेशकों की ओर से लिवाली बढ़ाने से बाजार का रख सकारात्मक रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »