28 Mar 2024, 19:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एतिहाद एयरवेज ने मुंबई के लिए दैनिक ए-380 उड़ान सेवा शुरू की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2016 5:03PM | Updated Date: May 3 2016 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने मुंबई के लिए दैनिक एक नई उड़ान सेवा की शुरआत करते हुए एयरबस ए-380 विमान का परिचालन शुरू किया है। विश्व की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी की उड़ान अबुधाबी से रविवार को महाराष्ट्र दिवस

के मौके पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। संयुक्त अरब अमीरात की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी का लंदन, सिडनी और न्यूयार्क के बाद ए-380 विमान का चौथा गंतव्य बन गया है। एक जून से इस श्रृंखला में मेलबर्न भी जुड़ जाएगा।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »