24 Apr 2024, 15:41:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह की शुरआत आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 4:22PM | Updated Date: Feb 13 2016 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में विनिर्माण क्षेत्र को गति देने के लिए यहां एनएससीआई, वर्ली में ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह की शुरआत की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के हवाईअड्डा आगमन पर महाराष्ट्र के गवर्नर सी.वी. राव और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनकी आगवानी की। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश विदेश से यहां पहुंचे वरिष्ठ नेताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

 

एमएमआरडी ग्राउंड के बांद्रा कुर्ला परिसर में ‘मेक इन इंडिया’ का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान स्वीडन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री तथा देश विदेश से आए गणमान्य लोग होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री विदेश से आये वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग अलग बैठकें भी करेंगे। इसमें कहा गया है कि ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह के आयोजन का मकसद विनिर्माण क्षेत्र में देश की क्षमता को दुनिया के समक्ष पेश करना है 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »