26 Apr 2024, 01:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC कर्मचारियों की सेलरी 15% बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2015 11:04AM | Updated Date: Nov 26 2015 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के करीब एक लाख कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। मैनेजमेंट और कर्मचारी यूनियन के बीच बनी सहमति के मुताबिक वेतन बढ़ोतरी अगस्त 2012 से लागू होगी।

मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच इस समझौते के तहत बेसिक सैलरी में 13.5% की बढ़ोतरी होगी, जबकि एचआरए, सिटी कंपनशेसन अलाउंस और डेली कम्यूटिंग अलाउंस जैसे भत्‍ते में 1.5% की बढ़ोतरी की जानी है।

इसके अलावा अब LIC कर्मचारियों को हर दूसरे हफ्ते 5 ही दिन काम करेंगे। ऑल इंडिया एलआईसी एम्पलॉइज फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एवी नचाने ने बताया कि रिवाइज्ड सेलरी एग्रीमेंट जल्‍द ही वित्त मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। मैनेजमैंट और कर्मचारी यूनियन के बीच 15 बैठकों के बाद यह समझौता हुआ है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »