28 Mar 2024, 15:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द निपटा लें अपना काम - लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:54PM | Updated Date: Jan 21 2020 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आपका बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम पेंडिंग में पड़ा है तो जल्द से जल्द इसे निपटा लें, क्योंकि देशभर के बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। आगामी 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं दो फरवरी को रविवार है, इसलिए उस दिन भी आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। 
 
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने कहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसके अलावा मार्च महीने में 11, 12,13 तारीख को बैंककर्मी हड़ताल करेंगे। इसके बाद बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »