19 Apr 2024, 21:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डेटाल ने उतारा घर की सफाई के लिए स्प्रे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 6:33PM | Updated Date: Dec 16 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। देश के प्रमुख उपभोक्ता हाईजीन ब्रांड डेटाल ने घर की सफाई के लिए ‘ डेटाल डिसइनफेकक्टैट स्प्रे’ लाँच किया है। आरबी दक्षिण एशिया स्वास्थ्य कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी पंकज दुहान ने सोमवार इसे लाँच करते हुए कहा कि यह उत्पाद घर की विभिन्न प्रकार की सफाई के लिए वन स्टाप समाधान है। यह  100 किस्म की बीमारियां फैलाने वाले कीटाणुओं को नष्ट करने में सहायक होगा।
 
दुहान ने कहा कि स्प्रे को लाँच करने से पहले घरों में सफाई को लेकर व्यापक अध्ययन किया गया और गृहणियों से मिले सुझावों को आधार पर इसे तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ(आईएमए) ने घर की सफाई के लिए इसकी सिफारिश की है। यह एच1एन वायरस समेत सर्दी और बुखार फैलाने वाले वायरस को खत्म करने में मददगार है। इस स्प्रे का इस्तेमाल घर के अंदर कठोर और नरम दोनों सतहों पर किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »