28 Mar 2024, 22:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

AMWAY ने लाँच किये न्यूट्रीलाइट मधुनाशिनी, मुलेठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:07AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपभोक्ताओं को सीधे अपने उत्पाद पहुंचाने वाली अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने शुक्रवार को न्यूट्रीलाइट कैटगरी के नये उत्पाद न्यूट्रीलाइट मधुनाशिनी, शुंठी, त्वक, वसका, मुलेठी और सुरस लोगों उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा कहा कि वह अपने परम्परागत हर्ब रेंज को और व्यापक बनायेगी। कंपनी के इन उत्पादों को अभिनेता एवं फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने एक कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने का एलान किया। फरहान न्यूट्रीलाइट के ब्रांड एम्बेसडर हैं। एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु बुधराजा ने इस मौके पर कहा कि हम दृढ़ता से मानते हैं कि न्यूट्रीलाइट ने विश्व स्तर पर विटामिन और डाइटरी पूरक के अग्रणी के रूप में अपने को स्थापित किया है।
 
एमवे के व्यवसाय से जुड़े राजस्व में  न्यूट्रीलाइट का योगदान 50 प्रतिशत से अधिक है जो एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। न्यूट्रीलाइट हर्ब रेंज एक ऐसी नयी खोज है जिसने अपने शुरुआत से ही जबर्दस्त सफलता हासिल की है। इस पोर्टफोलियों में हम उत्पादों को बढ़ाकर इसे और मजबूत कर रहे हैं। फरहान अख्तर ने इस मौके पर कहा कि न्यूट्रीलाइट मधुनाशिनी, शुंठी एवं त्वक तथा न्यूट्रीलाइट वसका, मुलेठी और सुरस को लॉँच करके वह बहुत खुश हैं, ये उत्पाद लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में बहुत सहायक साबित होंगे।
 
एमवे इंडिया के उपाध्यक्ष (वेलनेस) अजय खन्ना ने कहा कि हर्बल न्यूट्रीशन श्रेणी के तहत कंपनी के ये उत्पाद लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही ग्लूकोज और श्वसन से संबंधित स्वास्थ्य बनाये रखने को केन्द्रित करके तैयार किये गये हैं। उन्हें खुशी है कि फरहान अख्तर ने इन्हें लाँच किया जो बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रतीक हैं और न्यूट्रीलाइट के ब्रांड एम्बेसडर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »