18 Apr 2024, 09:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मैगी पर प्रतिबंध का असर, नेस्ले को 64.40 करोड़ रूपए का घाटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2015 8:25PM | Updated Date: Jul 29 2015 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मैगी नूडल पर प्रतिबंध से प्रभावित तत्काल खपत उपभोक्ता माल की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया को 30 जून, 2015 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 64.40 करोड़ रूपए का शुद्ध घाटा हुआ। नेस्ले इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी को वित्तवर्ष 2014-15 की अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान 287.86 करोड़ रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

 

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान नेस्ले इंडिया की परिचालन से होने वाली कुल आय 19.52 प्रतिशत घटकर 1,957.01 करोड़ रूपए रह गया जो पूर्व वर्ष की समान अवधि के दौरान 2,431.97 करोड़ रूपए था। नेस्ले इंडिया ने एक बयान में कहा,समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 20.1 प्रतिशत घट गई जिसका मुख्य कारण मैगी नूडल संबंधित विवाद है।

 

शुद्ध घरेलू बिक्री में 20.6 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी जनवरी से दिसंबर का वित्तवर्ष मानती है। नेस्ले के प्रबंध निदेशक (पदनामित) सुरेश नारायणन ने कहा, कंपनी के लिए यह तिमाही काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। नेस्ले इंडिया उपभोक्ताओं को पुनर्आश्वस्त करना चाहती है कि उसके उत्पाद सुरक्षित हैं। उपभोक्ताओं का भरोसा नेस्ले के लिए महत्वपूर्ण रहा है और रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »