29 Mar 2024, 05:25:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया की मुंबई-नैरोबी उड़ान अगले सप्ताह से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:57AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया आगामी 27 नवंबर से मुंबई और केन्या की राजधानी नैरोबी के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयर इंडिया ने सोमवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। इस मार्ग पर 256 सीटों वाले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों का परिचालन किया जायेगा। यह पहली बार है जब भारत और केन्या के किन्हीं भी दो शहरों के बीच सीधी उड़ान शुरू की गयी है। उड़ान संख्या एआई-961 सुबह 6.25 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 10 बजे नैरोबी पहुँचेगी। वापसी की उड़ान एआई-962 दोपहर 12 बजे (स्थानीय समय) नैरोबी से चलकर रात 8.40 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर उतरेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »