19 Apr 2024, 17:42:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए साल से धूम मचाएगा बजाज का चेतक स्कूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 1:15PM | Updated Date: Nov 18 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजाज ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक 16 अक्टूबर, 2019 को लॉन्‍च किया था। बजाज का यह स्कूटर नए इलेक्ट्रिक डिविजन ब्रैंड अर्बनाइट के तहत उठाया गया ही। इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के बाद भी यह लुक्स के मामले में यह मौजूदा पेट्रोल स्कूटर्स की तुलना में ज्यादा आकर्षित नजर आता है।  
 
 अब खबर आई है कि कंपनी इस स्कूटर के लिए आगामी जनवरी महीने से बुकिंग शुरु करेगी। इसके अलावा कंपनी शुरुआती दौर में Bajaj Chetak को अपने KTM शोरूम के माध्यम से बेचेगी। पुणे में आयोजित Chetak इलेक्ट्रिक यात्रा के दौरान ये बातें सामने आई हैं कि जनवरी में ही इस स्कूटर की बुकिंग शुरु की जाएगी। दशकों बाद घरेलु बाजार में एक बार फिर से अपने सफर की शुरुआत करने वाली बजाज चेतक को कंवनी ने रेट्रो लुक और डिजाइन दिया है। भले ही इसका लुक रेट्रो स्टाइल का हो लेकिन इसमें अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »