19 Apr 2024, 10:04:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अपोलो म्यूनिख ने पेश की डेंगू कवर पालिसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2015 6:08PM | Updated Date: Jul 28 2015 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपोलो म्यूनिख ने डेंगू से बचाव के लिए एक खास स्वास्थ्य बीमा योजना पेश की जो एकमुश्त 444 रूपए का प्रीमियम भुगतान कर लिया जा सकता है। कंपनी ने यहां एक कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली की मौजूदगी में ‘डेंगू केयर’ पालिसी पेश की जिसके तहत अस्पताल में भर्ती होने पर 50,000 रूपए और ओपीडी कवरेज के लिए 10,000 रूपए उपलब्ध कराया जाता है।

 

गांगुली ने अपनी बेटी का उदाहरण देते हुए लोगों से अपील की कि वे डेंगू पीड़ित लोगों के लिए ‘प्लेटलेट’ (रक्त कणिकाएं) देने का संकल्प करें। अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ एंटनी जैकब ने कहा डेंगू बीमारी का पता लगाने का खर्च अस्पताल में भर्ती होने पर औसतन 50,000 रूपए और ओपीडी से 10,000 रूपए के बीच बनता है।

 

जबकि यह पालिसी उसे 1.2 रूपए प्रति दिन के खर्च पर इलाज खर्च का भरोसा देती है।’ इस पालिसी के तहत 10,000 तक के इलाज खर्च का बीमा होगा जिसमें रोग की जांच, डाक्टर का परामर्श-शुल्क, होम-नर्सिंग और दवाइयों का खर्च शामिल होगा।यह भारत में संक्रामक बीमारी के लिए जोखिम कवर उपलब्ध कराने वाला पहला ओटीसी (ओवर दि काउंटर) उत्पाद है। कंपनी इसमें अस्पताल में भर्ती होने या बाहर रह कर इलाज कराने, दोनों के लिए बीमा संरक्षण देगी। इसके साथ ही इसमें कैशलेस और रीएम्बर्समेंट दोनों के विकल्प पेश किए जाएंगे।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »