29 Mar 2024, 05:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के बढ़े भाव - हुए इतने महंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:54PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में बुघवार को सोना 110 रुपये चमककर 39,430 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 300 रुपये की बढ़त लेकर 45,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर लिवाली का रूख बना हुआ है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से निवेशक कम कीमत पर सोने में निवेश कर रहे हैं।
 
दन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.65 डॉलर चढ़कर 1,463.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.60 डॉलर की बढ़त लेकर1,457.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त में 16.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »