29 Mar 2024, 20:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी : अब हर परिवार को मिलेगा 100 रुपए में गैस सिलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 11:51AM | Updated Date: Nov 12 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आपको बता दें कि घरेलू गैस की हर दिन बढ़ने वाली कीमतों के बीच एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, अब वो दिन ज्यादा दूर नहीं है, जब गरीब लोग घरेलू गैस का पूरा सिलेंडर खरीदने के बजाय गैस एजेंसी से 100 या 200 रुपए की रसोई गैस खरीद पाएंगे। आपको मात्र 100 या 200 रुपए देकर गैस सिलेंडर को आसानी से खरीद सकते हैंl बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ज्यादा रहती है, तब गरीब परिवारों के लिए एक बार में उसकी कीमत चुकाना कठिन हो जाता है। इसलिए सरकार इस मुश्किल को आसान बनाने पर विचार कर रही है।
 
इस सिलसिले में उन्होंने आईआईटी भुवनेश्वर द्वारा विकसित किए गए ‘एलपीजी डिलीवरी सिस्टम’ का भी जिक्र किया। पेट्रोलियम मिनिस्टर प्रधान ने कहा कि, उज्ज्वला गैस कनेक्शन से महिलाओं के समय की बचत हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को इन महिलाओं को किसी रोजगार के जरिये जोड़ना चाहिए, ताकि उनके समय का उपयोग हो सके। यह बहुत बड़ी खुशखबरी है दोस्तों क्योंकि आपको केवल 100 या 200 रुपए देकर एक सिलेंडर ले सकते हैंl प्रधान ने कहा कि आने वाले वक्त में LPG गैस सिलेंडर को सौर ऊर्जा से चलने वाले स्टोव में बदलना होगा, क्योंकि सौर ऊर्जा ही भविष्य की ऊर्जा है। प्रधान ने कंप्रेस्ड बायोगैस को एलपीजी की तरह इस्तेमाल करने का रास्ता निकालने के बारे में भी बात कही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »