29 Mar 2024, 05:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सिक्किम के मसाले अमेरिका में मचायेंगे धूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 6:17PM | Updated Date: Nov 8 2019 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सिक्किम इफको ने अपने जैविक उत्पादों को उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाजारों तक पहुँचाने के लिए अमेरिका और क्रोएशिया के साथ दो सहमति पत्र पर आज हस्ताक्षर किये। अमेरिका के कैलिफोर्निया की ब्ल्यूसम्स बायोडायनामिक्स तथा क्रोएशिया की सेन्टर डा रुडोल्फा स्टेनिरा संगठन के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गये। क्रोएशिया के विशेष राजदूत पीटर जुबिसिस की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुये। इससे सिक्किम में बायोडायनामिक कृषि उत्पान को बढ़ावा मिलेगा जो भविष्य की खेती है। 

सिक्किम इफको मसालों - खासकर बड़ी इलाइची, अदरख, हल्दी, कुट्टु आदि - के क्षेत्र में कार्य करता है। इस समझौते से बायो डायनामिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इससे सिक्किम के किसानों के जैविक उत्पादों को उचित बाजार मिलेगा और किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा। सिक्किम में बड़े पैमाने पर जैविक खेती की जाती है और अंतरराष्ट्रीय मानकों से भी बेहतर जैविक मसाले और अन्य खाद्य वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »