29 Mar 2024, 13:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक - देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 12:14PM | Updated Date: Nov 3 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरबीआई की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवंबर में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 12 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक बंद रहने से लोगों को एटीएम में कैश की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि नवंबर में कौन-कौन सी तारीख को बैंक बंद रहेंगे।
 
नवंबर में सार्वजनिक अवकाश और बाकी छुट्टियों के चलते कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सबसे पहले 1 नवंबर को हरियाणा, कर्नाटक और मणिपुर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। दरअसल 1 नवंबर को हरियाणा दिवस, कर्नाटक राज्योत्सव और मणिपुर में कुट त्योहार है। इसके बाद अगले दिन 2 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 3 नवंबर को रविवार के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 8 नवंबर को वांगला फेस्टिवल के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। 9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और बैंकों में छुट्टी के चलते कोई काम नहीं होगा। इसके बाद 10 नवंबर को ईद-ए-मिलाद का त्योहार है और देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
 
10 नवंबर के दो दिन बाद यानी 12 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है, जिसके चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। 15 नवबंर को कनकदास जयंती के चलते कर्नाटक के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 17 नवंबर को रविवार है और सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को सेंग कट स्नेम के चलते मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे। 24 नवंबर को रविवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। 26 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण पंजाब के सभी बैंक बंद रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »