29 Mar 2024, 03:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धान की खरीद पर किसानों को 1272.05 करोड़ का भुगतान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 8:54PM | Updated Date: Nov 2 2019 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पंजाब में जिला जालंधर की अनाज मंडियों में लगभग 78 प्रतिशत धान की खरीद पूरी कर ली गई है और किसानों को 1272.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जिला उपायुक्त वरिन्दर कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि एक अक्टूबर से शुरू हुई सरकारी खरीद के बाद अभी तक जालंधर में सात लाख 82 हजार 180 टन धान की फसल जालंधर की मंडों से में आया, जिसमें से अलग -अलग एजेंसियों ने सात लाख 79 हजार 137 टन खरीदा। जिसके लिए किसानों को 1272.05 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है जो कि किसानों की कुल अदायगी का 96 प्रतिशत है। खरीद एजेंसियों ने 48 घंटों में खरीदे हुए धान में से 87 प्रतिशत धान की फसल उठा ली है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जालंधर में 10 लाख मीट्रिक धान की आमद की आशा है। जिसके लिए 78 के करीब खरीद केंद्र बनाये गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »