29 Mar 2024, 14:42:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 6:26PM | Updated Date: Oct 31 2019 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बैंकर्स और आयातकों की मांग से अंतर बैंकिग विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन डालर के मुकाबले रुपया कमजोर रहा। डालर की कीमत चार पैसे बढ़कर 70.92 रुपए पर पहुंच गई। कारोबार की शुरुआत में रुपया कुछ मजबूत नजर आया। विनिमय दर 11 पैसे घटकर 70.77 रुपए तक आई किंतु मांग निकल आने से रुपए पर फिर दबाव बढ़ा और समाप्ति पर एक डालर की कीमत 70.92 रुपए रही। विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में भी डालर के मजबूत रहने से रुपए पर दबाव बढ़ा। कारोबार के दौरान एक डालर की अधिकतम कीमत 71.05 रुपए और नीचे में 70.72 रुपए तक गिरी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »