25 Apr 2024, 11:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुएं लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 3:15PM | Updated Date: Oct 30 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा । सोना 350 रुपए और चांदी 250 रुपए टूट गई। कारोबारियों के अनुसार दिवाली की मांग निकल जाने के बाद ग्राहकी कमजोर रही। विदेशी बाजारों से भी मंदे के समाचार थे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं। कोमेक्स गोल्ड कारोबार में सोना के भाव 1489.90 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया । चांदी 17.81 डालर प्रति ट्राय औंस पर नरम थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »