29 Mar 2024, 19:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश में ‘बिजनेस’ के लिए मध्यप्रदेश सबसे उपयुक्त स्थान: अंबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 2:42PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज कहा कि देश में ‘बिजनेस’ के लिए मध्यप्रदेश सबसे उपयुक्त स्थान है। अम्बानी ने यहां आयोजित मैग्नीफिसेन्ट एमपी 2019 निवेश सम्मेलन में पधारे देश के जाने-माने उद्योगपतियों को ‘वेबकॉस्ट’ के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘बोर्ड मीटिंग्स’ की वजह से वे सम्मेलन में प्रत्यक्ष शामिल नही हो सके, लेकिन उनका दिल सदैव मध्यप्रदेश के साथ है। उन्होंने कहा कि ‘जिओ’ डिजिटल सेवा मध्यप्रदेश को दुनिया से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश इंटरनेट डेटा उपयोग करने के क्षेत्र में दुनिया के जर्मनी, ब्रिटेन जैसे देशों से भी आगे है। अम्बानी ने कहा वे मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में दस हजार आउटलेट खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा इसके अलावा प्रदेश में सौर ऊर्जा और नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा विशेष ध्यान है। हम यहां 45 स्थानों पर अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करेंगे। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में हम प्रदेश के पेट्रोल-रिटेल आउटलेट की संख्या को दोगुना कर देंगे। अंबानी ने अपने लगभग चार मिनट 40 सेकेंड के संवाद संदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसा भी की। उन्होंने दावा करते हुये कहा कि हमने बीते कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश में 20 हजार करोड़ का निवेश किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »