इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में लिवाली रही। खाद्य तेलों में मांग से भाव मजबूती लिए रहे। दलहन में चना, मसूर महंगा बिका। दाले बढ़त लिए बताई गई। अनाज में कामकाज सामान्य रहा।
किराना बाजार :- शक्कर में लिवाली बताई गई इससे कामकाज 3430 से 3500 रुपये की रंगत पर चला। शक्कर में 10 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला में पूछपरख रही इससे भाव ऊंचे बोले गए। साबूदाना - खोपरा बूरा में उठाव साधारण बताया गया।
तेल -तिलहन :- खाद्य तेल बाजार में लिवाली होने से मजबूती दर्ज की गई। इससे मूंगफली तेल के भाव बढ़त लिए रहे। तिलहन में कामकाज सामान्य बताया गया।
दाल-दलहन :- स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में आज दलहन में लिवाली होने से घटबढ हुई। चना, मसूर महंगी बताई गई। मूंग सस्ती बिकी। दाल में उठाव बढ़ा रहा। इससे भाव ऊंचे रहे। अनाज में कामकाज मजबूती लिए बताया गया।