19 Apr 2024, 06:36:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो रियर कैमरे के साथ Sony Xperia 8 हुआ लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:14AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में सभी बाज़ारों में तेजी नज़र आ रही है और इनमें से स्मार्टफोन का बाज़ार तो मानों रौनक से ही भर जाता है। और इस रौनक का लाभ उठाने के लिए लगभग सभी ब्रांड उतारू नज़र आते हैं, जिसके चलते देश में लगभग सभी स्मार्टफोन बांड्स ने अपने अपने ने स्मार्टफोनों को भी बाज़ार में पेश किया है। Samsung से लेकर Xiaomi और iPhone से लेकर OnePlus सभी इस सूची में शामिल हैं।

लेकिन इसमें से एक नाम हैरान करने वाला रहा जो था Sony का। दरसल इस अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने आज अपने घरेलू मार्केट जापान में Sony Xperia 8 को लॉन्च किया है। लेकिन भारत में अभी भी इसको लांच नहीं किया गया है। फोन की कीमत 54,000 येन (करीब 35,900 रुपये) है। अन्य खासियतों की बात करें तो Sony Xperia 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 है। दरसल एक बार फ़िर से Sony के फोन को अपने फीचर्स के हिसाब से काफी महंगा बताया जा रहा है जो सच भी है। और शायद यही वजह है कि भारतीय बाज़ार में अपनी अच्छी शुरुआत के बाद कंपनी के फोनों की मांग अपेक्षित तौर पर नहीं रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »