29 Mar 2024, 20:16:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्रिटेन की थॉमस कुक से हमारा कोई लेना-देना नहीं : थॉमस कुक इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 12:38AM | Updated Date: Sep 24 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पर्यटन और टूर पैकेजिंग सेवा प्रदाता ब्रितानी कंपनी थॉमस कुक समूह के दिवालिया होने के मद्देनजर इसी क्षेत्र की कंपनी थॉमस कुक इंडिया ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उसका दिवालिया कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है और उसकी सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। थॉमस कुक इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह ब्रितानी कंपनी से बिल्कुल अलग है। ब्रितानी कंपनी की उसमें 77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी जो उसने अगस्त 2012 में कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशल होल्डिंग्स को बेच दी थी। इसके बाद मूल कंपनी की थॉमस कुक इंडिया में कोई हिस्सेदारी नहीं रह गयी।

थॉमस कुक इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक माधवन मेनन ने कहा, ‘‘ ब्रिटेन की कंपनी थॉमस कुक के दिवालिया होने के संबंध में मीडिया में आज आयी खबरों के मद्देनजर यह स्पष्ट करना जरूरी है कि थॉमस कुक इंडिया बिल्कुल अलग कंपनी है और उसका कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि थॉमस कुक इंडिया के पास 30 जून 2019 को 1,389 करोड़ रुपये की नकदी और बैंक बैंलेंस है तथा उस पर कोई कर्ज नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »