28 Mar 2024, 19:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका, चांदी में 975 रुपए की उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 3:30PM | Updated Date: Sep 16 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद विदेशों में पीली धातु की कीमतों में आयी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 200 रुपये की मजबूती के साथ 38,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 975 रुपये की छलाँग लगाकर 47,425 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 14.05 डॉलर की बढ़त में 1,502.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.60 डॉलर की बढ़त में 1,511.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच भूराजनीतिक तनाव बढ़ गया है। अमेरिका आरोप लगा रहा है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है। इस कारण निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। इस हमले के बाद आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदर का ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 20 प्रतिशत की छलाँग लगाकर 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था, हालाँकि बाद में यह 65 डॉलर के आसपास आ गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 17.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »