20 Apr 2024, 19:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शियोमी ई-वाणिज्य व्यवसाय स्थापित करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2015 4:26PM | Updated Date: Jul 11 2015 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियोमी अपने फोन और दूसरे उत्पादों के लिये सर्व सुविधा संपन्न ई-वाणिज्य व्यवसाय मॉडल विकसित कर रही है। शियोमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल निर्माता कंपनी ने  कहा है कि वह बेहतर प्रणाली विकसित करने के वास्ते कुछ स्टार्ट-अप प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश पर विचार कर रही है। शियोमी की बिक्री का बड़ा हिस्सा उसके चैनल भागीदारों फ्लिपकार्ट, एमेजन और स्नैपडील के जरिये आता है। इसके अलावा उसके अपने पोर्टल मी डॉट कॉम से भी उसकी बिक्री होती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »