20 Apr 2024, 00:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिकॉर्ड स्तर से फिसला सोना, चांदी भी लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:44PM | Updated Date: Aug 19 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गत कारोबारी दिवस यह 38,670 रुपये के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। चाँदी भी 650 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही मजबूती से सोने-चाँदी पर दबाव पड़ा है। सोना हाजिर 12.12 डॉलर लुढ़ककर 1,500.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 12 डॉलर की गिरावट में 1,511.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। इससे डॉलर के अलावा अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो गया। इस कारण माँग में गिरावट आने से इसकी कीमतों में नरमी देखी गयी। शेयर बाजारों में लौटी तेजी से भी पीली धातु पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की गिरावट में 16.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »