28 Mar 2024, 14:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 50 रुपए चमका, चाँदी 825 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:52AM | Updated Date: Aug 13 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर एक बार फिर रिकॉर्ड 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया जबकि औद्योगिक माँग उतरने से चाँदी 825 रुपए लुढ़ककर 43,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 6.65 डॉलर चढ़कर 1,502.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की बढ़त में 1,506.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच जारी व्यापार युद्ध का समाधान नहीं निकलने से निवेशक पीली धातु का रुख कर रहे हैं। पूँजी बाजार की बजाय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेतों से भी निवेशकों का विश्वास पूँजी बाजार के प्रति डगमगाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की बढ़त में 16.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। स्थानीय बाजार में बकरीद के कारण कारोबार सुस्त रहा। इसके बावजूद विदेशों में रही तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 38,470 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले आठ अगस्त को भी यह इसी स्तर को छूने में कामयाब रहा था। सोना बिटुर भी 50 रुपए की बढ़त में 38,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 28,600 रुपए पर टिकी रही। चाँदी की औद्योगिक ग्राहकी कम रहने से चाँदी हाजिर 825 रुपए लुढ़ककर 43,325 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। यह 06 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है। चाँदी वायदा 325 रुपए की गिरावट के साथ 43,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 88 हजार और 89 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »