19 Apr 2024, 12:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

किसानों के लिए मोबाइल एप शुरू करेगी पंजाब सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2015 7:03PM | Updated Date: Jul 5 2015 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए जल्द एक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू करने की घोषणा की जो कृषक समुदाय को खेती की तकनीकों, कृषि संबंधी जानकारियों और मौसम की सूचनाओं से अवगत रखेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि किसानों को नये एप से फसलों की बुआई की आधुनिक तकनीकों, उर्वरक के सही प्रकार और उपलब्धता, खरपतवार नाशक, कीटनाशकों और मौसम के पूर्वानुमान संबंधी खेती से जुड़ी जानकारी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि वे मूल्य और उत्पादकता के आधार पर बीज चुन सकेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »